Safe Click 2.0 जारी | स्पूफ ईमेल से करोड़ों की साइबर ठगी से कैसे बचें? | इंदौर पुलिस की सलाह

इंदौर पुलिस ने Safe Click 2.0 अभियान के तहत साइबर अपराधियों के नए हथकंडे स्पूफ ईमेल (Fake Email) से सावधान रहने की अपील की है। हाल ही में इंदौर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी और ठगी के प्रयास के मामले सामने आए हैं। इसी के मद्देनज़र पुलिस ने हाईटेक साइबर अवेयरनेस सेंटर शुरू किया है और सभी 32 थानों में साइबर हेल्प डेस्क बनाई हैं। पुलिस की सलाह: ✅ संदिग्ध ईमेल और लिंक पर क्लिक न करें। ✅ किसी भी भुगतान से पहले जानकारी की पुष्टि करें। ✅ “रुकिए, सोचिए और फिर एक्शन लीजिए” की आदत अपनाएं। ✅ साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।