शाजापुर की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की एक बोरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी घटना मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मंडी अध्यक्ष किरण ठाकुर के अनुसार, रविवार को हुई चोरी के बाद सोमवार को सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें दो संदिग्ध युवक सोयाबीन की बोरी चोरी करते हुए दिखाई दिए। मंडी प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है। अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करें।
Shajapur News | कृषि उपज मंडी से सोयाबीन की बोरी चोरी | CCTV में कैद हुई वारदात
