महू क्षेत्र के चोरल–कालाकुंड मार्ग पर स्थित दो क्षतिग्रस्त रपटों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बरसात के मौसम में इन रपटों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों और कालाकुंड आने वाले पर्यटकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कुछ दिन पहले कलेक्टर ने भी स्थल का निरीक्षण किया था। विधायक श्रीमती उषा ठाकुर और ग्राम सरपंच शिव प्रसाद दुबे के प्रयासों से अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करें।
Mhow News | चोरल–कालाकुंड मार्ग की क्षतिग्रस्त रपटों का निर्माण शुरू | ग्रामीणों और पर्यटकों को राहत
