महू में सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने महू-इंदौर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एमपी-09-एनजे-2320 नंबर की मोटरसाइकिल की तलाशी ली। जांच में अवैध मदिरा बरामद होने पर शराब और मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करें।
Mhow News | महू-इंदौर मार्ग पर अवैध शराब जब्त | बाइक भी सीज | आबकारी विभाग की कार्रवाई
