सदर बाजार में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, नशे में वारदात करना कबूली

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पकड़ा, जिनमें दो बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपियों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।

दरअसल इंदौर की सदर बाजार थाना क्षेत्र में 7 जून की देर रात कुछ युवकों ने सड़क किनारे खड़ी कारों और दोपहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की थी। वही यह घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। बालिग आरोपियों की पहचान कान्हा और सक्षम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की हालत में ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। वही पुलिस की तकनीकी जांच के दौरान इंस्टाग्राम पर सक्रिय ऐसे 30 से 35 युवाओं को भी चिन्हित किया गया है, जो तोड़फोड़ और अवैध गतिविधियों से जुड़े फोटो-वीडियो साझा कर गलत प्रवृत्तियों को बढ़ावा देते हैं। इनमें 14 नाबालिग और 7 से 8 बालिग युवाओं को थाने बुलाकर काउंसलिंग की गई। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाएगए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – नरेंद्र रावत — डीसीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *