🚨 इंदौर में धार्मिक यात्राओं और रक्षाबंधन की खरीदारी के बीच Traffic व्यवस्था बिगड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को राजबाड़ा, जवाहर मार्ग, MG Road, संजय सेतु, नंदलालपुरा और गंगवाल चौराहे समेत कई प्रमुख मार्गों पर करीब 3 घंटे तक जाम की स्थिति रही।
धार्मिक यात्राओं की पूर्व सूचना के बावजूद वाहनों का दबाव बढ़ने से Traffic Management चुनौती बन गया।
पुलिस ने डायवर्शन प्लान तैयार किया था, लेकिन मुख्य मार्गों पर यात्राओं के स्वागत के लिए लगाए गए मंच, बढ़ता वाहन दबाव और कई जगह की गई बैरिकेडिंग के कारण यातायात प्रभावित हुआ।
संजय सेतु पर बड़े वाहनों को डायवर्ट किए जाने से गाड़ियों की लंबी कतार लगी। वहीं नंदलालपुरा और गंगवाल चौराहे की ओर भी ट्रैफिक प्रभावित रहा।
जेल रोड पर बैरिकेडिंग के कारण ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम में फंसे लोगों ने Social Media पर वीडियो और पोस्ट के जरिए Traffic व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
⚠️ Public Concern
जब धार्मिक यात्राओं की पहले से सूचना थी और पुलिस ने डायवर्शन प्लान बनाया था, तो फिर जवाहर मार्ग और MG Road जैसे प्रमुख रास्तों पर तीन घंटे तक Traffic क्यों नहीं संभल पाया?
💬 क्या आपके हिसाब से ऐसे आयोजनों के लिए Traffic Planning में बदलाव की जरूरत है? Comment में बताएं।
📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़
