इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन में हुई लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक 11 जून को सुनीता शर्मा अपने परिवार के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए गई थीं। जब वे शाम को लौटीं, तो घर के ताले टूटे मिले और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी। शिकायत के बाद तिलक नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर अंकित उर्फ बिट्टू शर्मा और दीपक उर्फ भांजा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की झुमकी, मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। इस वीडियो में जानिए: ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन में चोरी की वारदात कैसे हुई? पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए क्या सुराग जुटाए? अंकित उर्फ बिट्टू शर्मा और दीपक उर्फ भांजा से क्या बरामद हुआ? क्या आरोपी पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं?
इंदौर: ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन में लाखों की चोरी का खुलासा, तिलक नगर पुलिस ने दो आरोपी पकड़े
