इंदौर Viral Video Case | चलती बाइक पर शराब और स्टंट | दो युवक गिरफ्तार | ADCP Amarinder Singh

🚨 इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंट और शराबखोरी के वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां चलती बाइक और स्कूटी पर शराब पीते तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दिए। जांच के बाद पुलिस ने भोपाल निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिखाई देने वाली दोनों युवतियां नाबालिग हैं और उनकी पहचान भी कर ली गई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक और स्कूटी जब्त कर ली है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। 🎙️ इस वीडियो में सुनिए एडिशनल डीसीपी अमरिंदर सिंह की पूरी जानकारी।