इंदौर में NEET परीक्षा देने आई छात्रा निक्की यादव की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लसूडिया क्षेत्र निवासी निक्की यादव रविवार को डीएवीवी में परीक्षा देने पहुंची थी। परीक्षा के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने सोमवार को भंवरकुआं थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच करही थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से एक युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में शव की पहचान निक्की यादव निवासी तलावली चांदा के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। इस वीडियो में जानिए: NEET परीक्षा देने आई छात्रा निक्की यादव कैसे लापता हुई? परिजनों ने कब और कहां गुमशुदगी दर्ज कराई? नर्मदा नदी से मिले शव की पहचान कैसे हुई? पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया है? 💬 आपकी राय क्या है? क्या परीक्षा के दौरान बाहर से आने वाले छात्रों के लिए सुरक्षा और सहायता तंत्र मजबूत किया जाना चाहिए? Comment में जरूर बताइए।
इंदौर NEET छात्रा निक्की यादव की संदिग्ध मौत, नर्मदा नदी में मिला शव
