INDORE, Madhya Pradesh इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की डायमंड कॉलोनी में करोड़ों की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कब्जे के विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने लाठी और ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में कांस्टेबल विजय सिकरवार और आशीष शर्मा घायल हो गए। इनमें विजय सिकरवार के सिर में गंभीर चोट आई और उन्हें 16 टांके लगाने पड़े। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है और इस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने रिपोर्ट तलब की है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में 2 दिन लगने पर भी सवाल उठ रहे हैं। 🎙️ बाइट: अमरेंद्र सिंह, एडी डीसीपी
Indore Land Dispute Attack | Diamond Colony में Dial-112 टीम पर हमला | Vijay Sikarwar Injured
