सतना के जैतवारा में उफनती तुर्री नदी का पुल पार करने की कोशिश में बाइक सवार चाचा-भतीजा तेज बहाव में फंस गए।
ग्रामीणों ने भतीजे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 50 वर्षीय रामचेरे वर्मा तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए। रविवार सुबह SDRF की टीम ने नाव और गोताखोरों के साथ उनकी तलाश शुरू की। मौके पर पुलिस, प्रशासन, परिजन और ग्रामीण मौजूद हैं।
⚠️ बारिश के दौरान जलमग्न पुल और तेज बहाव वाले रास्तों को पार करने से बचें।
📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़
