बच्चों को Social Media के जरिए होने वाले साइबर बुलिंग, ऑनलाइन यौन शोषण, धमकियों और हानिकारक सामग्री से बचाने के लिए उम्र संबंधी पाबंदी लागू करने की मांग सुप्रीम कोर्ट में उठाई गई है। याचिका में Social Media खातों के लिए अनिवार्य आयु सत्यापन और अभिभावकों की सहमति जैसे उपायों की मांग की गई है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालयों सहित अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को निर्धारित की गई है।
बच्चों के Social Media इस्तेमाल पर उम्र की पाबंदी की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस दिया
