इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, ग्वालियर हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की सहायता | MP News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर दौरे पर पहुंचे। उनके कार्यक्रम में बड़ा गणपति मंदिर से बिजासन माता मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा में शामिल होना, महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज में नई पेड सीटी स्कैन सुविधा का उद्घाटन और लालबाग स्थित अहिल्या स्मारक का अवलोकन शामिल है। ग्वालियर हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख, गंभीर घायलों को ₹2 लाख और सामान्य घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्री एंदल सिंह कंसाना और राकेश सिंह को घटनास्थल पर पहुंचने तथा अधिकारियों को हादसे की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए हैं।