Cyclone Anarb Effect: ओडिशा में बाढ़, 62 हजार प्रभावित | देश के 60% हिस्से में बारिश

चक्रवात ‘अनर्ब’ के असर से देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ओडिशा के गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में करीब 62 हजार लोग प्रभावित हुए हैं और 300 गांवों का संपर्क टूट गया है। NDRF की 54 टीमों ने 120 लोगों को एयरलिफ्ट किया है। वहीं, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में बर्फबारी हुई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश का असर देखने को मिला। ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में धान की पकी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। आपके इलाके में मौसम का क्या हाल है? कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *