धार के कलवानी में श्मशान घाट बदहाल | खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार को मजबूर ग्रामीण

धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम कलवानी में श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों के अनुसार, श्मशान स्थल पर टीन शेड, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं का अभाव है। हाल ही में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को खुले आसमान के नीचे व्यवस्था करनी पड़ी। ग्रामीणों ने जल्द सुधार नहीं होने पर ग्राम पंचायत का घेराव और धार कलेक्टर कार्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं पंचायत सचिव कैलाश वास्केल ने बताया कि दूसरे श्मशान घाट के निर्माण का प्रस्ताव जनपद कार्यालय भेजा गया है। क्या ग्रामीणों को जल्द सम्मानजनक अंतिम संस्कार की सुविधा मिल पाएगी? अपनी राय कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *