DHAR, Madhya Pradesh धार में वन विभाग ने दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर रेड सैंड बोआ स्नेक, यानी दोमुंहा सांप, को बेचने की फिराक में होने का आरोप है। वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि कमल देवड़ा नाम का व्यक्ति इस दुर्लभ सांप की तस्करी करने की कोशिश कर रहा है। टीम ने कानवन क्षेत्र के पास ग्राम दुधवाल में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके रिश्तेदार के घर से भूसे के ढेर में रखे मटके से रेड सैंड बोआ स्नेक बरामद किया गया। वन विभाग को आशंका है कि इस पूरे मामले में अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह भी शामिल हो सकता है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
Dhar Snake Smuggling Case | Red Sand Boa Snake Recovered | Wildlife Trafficking Exposed in MP
