🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर हाई-लेवल एंटी-टेरर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस संयुक्त अभ्यास में CISF, BSF, इंदौर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध घुसपैठ और आतंकी हमले जैसी काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही CISF की Quick Response Team, BSF जवानों और स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर रेस्क्यू और काउंटर ऑपरेशन का अभ्यास किया। इस दौरान Bomb Disposal Squad, Fire Brigade और Medical Team भी सक्रिय रही। मॉक ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों के Response Time, Communication और आपसी Coordination को परखना था। अभ्यास के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आम लोगों से सुरक्षा जांच में सहयोग करने और किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस या सुरक्षाकर्मियों को देने की अपील की है। 🎙️ बाइट — संतोष कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर 👍 Like | Share | Subscribe 🎥 AI tools are used for editing. 📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़
Indore Airport पर हाई-लेवल Anti-Terror Mock Drill | CISF, BSF और Police ने परखी Security
