इंदौर: छात्रों के प्रदर्शन के बाद बना स्पीड ब्रेकर 6 महीने में उखड़ने लगा, गुणवत्ता पर सवाल

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में अटल बिहारी कॉलेज और स्कूल ऑफ एजुकेशन के गेट के सामने बनी सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर की स्थिति खराब होने लगी है। कुछ समय पहले तेज रफ्तार वाहनों से छात्रों को हो रही परेशानी के चलते विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था। छात्रों ने महापौर को फोन कर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग भी की थी। इसके बाद यहां ब्लॉक वाला स्पीड ब्रेकर बनाया गया, लेकिन करीब 6 महीने में ही इसके आधे से ज्यादा ब्लॉक उखड़ने लगे हैं। ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता, रखरखाव और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इसकी मरम्मत के लिए कब कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *