दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले 3-4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कराई जांच

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को प्रस्तावित इंदौर कॉन्सर्ट से पहले शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। शहर के 3 से 4 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। ईमेल में कॉन्सर्ट स्थल को बम से उड़ाने के साथ कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्कूली बच्चों को निशाना बनाने की धमकी दी गई। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुरुआती तौर पर ईमेल फर्जी प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन संबंधित स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई गई है। पुलिस द्वारा धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *