इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित रामकमल रेसिडेंसी के एक फ्लैट में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लाइनमैन निर्मल सिंह राजपूत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के हाथों पर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में महिला मित्र सहित अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मौत की असल वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर में महिला मित्र के फ्लैट में मिला बिजली कर्मचारी का शव, हाथों पर चोट के निशान
