इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई | कई प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने 23 अक्टूबर 2026 को शिकायतों के आधार पर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। कर्णावत पान भोजन प्रसादी से आलू, गिलकी, तुवर दाल, पनीर मसाला, सोयाबीन तेल और धनिया पाउडर के 6 नमूने लिए गए। जैन श्वेतांबर शिव भंडार, अमृतसरी नान ढाबा, सोनू वेफर्स और राजा चाट भंडार से भी नमूने संग्रहित किए गए हैं। नियंत्रक मनोज पुष्प ने ओम नमकीन और आकाश नमकीन का निरीक्षण किया। विभाग के अनुसार, दोनों इकाइयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *