इंदौर के बड़ी भमोरी स्थित राम नगर इलाके में विजय नगर थाना पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर घरेलू और कमर्शियल कुल 49 गैस सिलेंडर बरामद किए। कार्रवाई के दौरान मुकेश सोलंकी और उसके बेटे निलेश सोलंकी को गिरफ्तार किया गया। मौके से गैस रिफिलिंग मशीन और तौल कांटा भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कितनी जरूरी है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
इंदौर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 49 सिलेंडर बरामद; पिता-पुत्र गिरफ्तार
