Indore Liquor Raid | 40 Teams Conduct Raids at 44 Dhabas & Hotels | Excise Department Action

इंदौर में आबकारी विभाग ने बिना लाइसेंस शराब परोसने और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ देर रात बड़ी कार्रवाई की। 40 विशेष टीमों ने शहर और आउटर क्षेत्र के 44 ढाबों, होटल और रेस्टोरेंट पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खुले में शराब परोसने, बिना लाइसेंस शराब उपलब्ध कराने और अन्य नियमों के उल्लंघन पर सभी 44 स्थानों पर प्रकरण दर्ज किए गए। एमआर-11, बायपास और अन्य इलाकों के कई प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 💬 इस मामले पर आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। 📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़