इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट से हर्ष शर्मा, रुपाली रावल और रानी कौशल को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से 9.17 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में एमडी ड्रग्स भागीरथपुरा निवासी मनीष नायक से खरीदना बताए जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने रविवार को मनीष नायक को स्कीम नंबर 136 स्थित हरसिंगार मल्टी के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 12 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत करीब ₹60 हजार, और करीब ₹70 हजार कीमत की काले रंग की एक्टिवा बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, मनीष से पूछताछ में उसके दोस्त चेतन उर्फ कपील भाटी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने चेतन को भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपियों से ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चैन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, मनीष नायक के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं, जबकि चेतन के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित पूर्व के प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें। AI tools are used for editing. #IndoreNews#MDDrugs#IndoreCrime#Lasudia#DrugSmuggling#CrimeNews#MPNews#MadhyaPradesh#PoliceAction#breakingnews
Indore MD Drugs Case: 2 और आरोपी गिरफ्तार | 12 ग्राम MD और Activa बरामद | Lasudia Police
