इंदौर में 52.71 ग्राम MD ड्रग्स तस्करी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, इरशाद उर्फ भय्यू पर 10 केस दर्ज

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 52.71 ग्राम MD ड्रग्स तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे सह-आरोपी इरशाद उर्फ भय्यू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। दरअसल, 25 अगस्त 2026 को क्राइम ब्रांच ने शांतिपथ रोड स्थित DRP लाइन अस्पताल के सामने से फैजान पठान उर्फ बारीक को 52.71 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 5 लाख 20 हजार रुपए बताई गई थी। पूछताछ और विवेचना के दौरान इरशाद की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स की सप्लाई चेन, मुख्य स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *