इंदौर नगर निगम का निर्देश, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2026 तक जमा करने होंगे निगम के सभी कर और शुल्क

इंदौर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2026 तक नगर निगम के समस्त देय कर और शुल्क जमा करना अनिवार्य किया गया है। यह निर्देश नियमित, मस्टर, विनियमित सहित सभी श्रेणी के कर्मचारियों और आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों पर भी लागू होंगे। कर्मचारियों को स्वयं अथवा अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित सभी कर योग्य संपत्तियों का संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, यूजर चार्ज और अन्य निगम कर एवं शुल्क निर्धारित समय-सीमा में जमा करना होगा। भुगतान के बाद कर्मचारियों को प्रमाण सहित आवेदन अपने विभाग प्रमुख को प्रस्तुत करना होगा। आयुक्त ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से भी निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा कर्मचारियों की सूची और अनुपालन प्रतिवेदन जनवरी 2027 में वेतन भुगतान से पहले लेखा शाखा को प्रस्तुत करना होगा। आउटसोर्स एजेंसियों को भी अपने माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के भुगतान का अनुपालन प्रतिवेदन देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *