इंदौर में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक पुलिस जनसुनवाई में कई शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान पारिवारिक विवाद, पड़ोसियों के बीच विवाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों की शिकायतें सामने आईं। पुलिस कमिश्नर ने आवेदकों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को जांच और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और CCTV फुटेज जैसे साक्ष्यों का सत्यापन किया जाता है। कार्रवाई से पहले संबंधित दूसरे पक्ष को सुनना भी जरूरी होता है। आपसी विवादों में जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जाता है। पुलिस का कहना है कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
Related Posts
40 हजार करोड़ की संपत्ति पर आज होगा फैसला? | सिंधिया परिवार का ऐतिहासिक समझौता |Jyotiraditya Scindia
👑 सिंधिया राजपरिवार की लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की बताई जा रही संपत्ति को लेकर वर्षों से चले आ…
महू थाने में जनसुनवाई | ग्रामीण एसपी राजेंद्र वर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं | Mhow News
👮♂️ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत महू थाने में जनसुनवाई आयोजित की गई। इंदौर ग्रामीण एसपी राजेंद्र वर्मा ने…
इंदौर में तेंदुए का खौफ | बुजुर्ग एक घंटे तक घर में कैद | वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी
इंदौर के बिचोली मर्दाना क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत का माहौल है। बुजुर्ग मुन्नी बाई ने…
