इंदौर में ऑपरेशन मैट्रिक्स-2 के तहत बड़ी कार्रवाई, 90 से ज्यादा साइबर आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स-2 के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान अब तक 50 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं और 90 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम चैनलों के जरिए लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए किया जाता था। इसके बदले खाताधारकों को ठगी की रकम का 5 से 10 प्रतिशत तक कमीशन दिए जाने की बात सामने आई है। I4C के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और विभिन्न थानों की पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *