महू के हरी फाटक स्थित एक्सीलेंट स्कूल मैदान में लगने वाली 60 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार दोपहर तहसील कार्यालय में पूरी की गई। तहसीलदार अनिल मेहता की मौजूदगी में लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया गया। इस प्रक्रिया के तहत संबंधित लोगों को 1 से 60 तक दुकानों के नंबर आवंटित किए गए। इस दौरान दुकान लगाने वाले लोगों को आवंटन से जुड़े नियमों और शर्तों की जानकारी भी दी गई। अब एक्सीलेंट स्कूल मैदान में दुकानों को लेकर आगे की तैयारियां की जाएंगी।
महू के एक्सीलेंट स्कूल मैदान पर लगेंगी 60 दुकानें, लॉटरी से हुआ आवंटन
