इंदौर में एरोड्रम पुलिस की सख्ती, वाहनों में तोड़फोड़ के आरोपियों के डोजियर तैयार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में वाहनों में तोड़फोड़ के मामलों में पूर्व में शामिल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से कार्रवाई की। 28 अक्टूबर को आरोपियों को थाने बुलाकर उनके डोजियर फॉर्म भरवाए गए। थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के वर्तमान निवास, व्यवसाय, जीवनशैली और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी दर्ज की गई। पुलिस ने परिजनों के सामने उन्हें भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई और चेतावनी दी कि गुंडागर्दी, वाहनों में तोड़फोड़ या कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *