सुदामा नगर में 5 महीने से अधूरा ड्रेनेज निर्माण, खोदी सड़क से रहवासी परेशान; नगर निगम से कार्रवाई की मांग

इंदौर के सुदामा नगर सेक्टर-D स्थित दयाल गुरु गेट पर पिछले करीब 4 से 5 महीनों से ड्रेनेज निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार, निर्माण कार्य के चलते सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा बन गया है। रहवासियों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बुजुर्ग गिरकर घायल भी हो रहे हैं। इस संबंध में एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम इंदौर और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि ड्रेनेज निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए और सड़क का पुनर्निर्माण कर आवागमन सुचारु किया जाए। अब देखना होगा कि नगर निगम इस जनसमस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *