मध्यप्रदेश शासन की स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में बने मकानों और भूखंडों का सर्वे कर पात्र हितग्राहियों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज किए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके मकान और भूखंड का कानूनी मालिकाना हक दिलाना है। महू SDM विनोद राठौर ने ग्रामीणों से ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक या पटवारी से संपर्क कर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है। ग्रामीणों को समग्र ID, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी अपडेट रखने के लिए कहा गया है। एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तहसील कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। क्या स्वामित्व योजना ग्रामीणों के संपत्ति संबंधी अधिकारों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगी? अपनी राय कमेंट में बताएं।
स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिलेगा मकान का मालिकाना हक, महू SDM की अपील | Mhow News
