इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय ज्योति अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। तीन महीने तक आत्महत्या बताए जा रहे इस मामले में जांच के दौरान यह ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, दूसरी जाति में प्रेम संबंध का विरोध करने पर हुए विवाद में भाई विकास अग्रवाल ने कथित तौर पर ज्योति का सिर दीवार पर पटक दिया, जबकि मां शीतल अग्रवाल ने उसका साथ दिया। घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शरीर पर मिले 13 चोटों के निशान और रिकवर किए गए DVR/CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 📌 पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।
इंदौर ऑनर किलिंग: 3 महीने बाद खुला हत्या का राज | भाई और मां गिरफ्तार | Hiranagar Case
