इंदौर-खंडवा फोरलेन हाईवे परियोजना में सिमरोल के तलाई नाका गांव में नया विवाद सामने आया है। निर्माणाधीन टनल के कारण गांव दो हिस्सों में बंट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित कनेक्टिंग ब्रिज गलत स्थान पर बनाया जा रहा है, जिससे करीब 500 ग्रामीणों को रोजाना 2 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इसी मांग को लेकर ग्रामीण मेघा इंजीनियरिंग के साइट ऑफिस पहुंचे और ब्रिज के अलाइनमेंट में बदलाव की मांग की। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करें।
इंदौर-खंडवा हाईवे पर नया विवाद | तलाई नाका में ब्रिज अलाइनमेंट का विरोध
