इंदौर के पॉश इलाके तुलसीनगर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। तीन दिनों तक सिविल ड्रेस में निगरानी और गोपनीय रेकी के बाद टीम ने छापा मारकर 144 बल्क लीटर देशी शराब, भारी मात्रा में स्प्रिट, नकली लेबल, होलोग्राम, पैकेजिंग सामग्री और शराब निर्माण की मशीनें जब्त कीं। जांच में मध्यप्रदेश और राजस्थान में बिकने वाले ब्रांडों की सामग्री मिलने से अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। मुख्य आरोपी विनोद तलैया को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
इंदौर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ 🚨 | 144 बल्क लीटर शराब जब्त | Excise Raid Indore
