इंदौर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर 🚨 19 वर्षीय युवक की मौत, दो नाबालिग घायल |

🚨 इंदौर में फॉर्च्यूनर की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, दो नाबालिग घायल

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में शिवाजी वाटिका चौराहे पर सोमवार देर रात करीब 3 बजे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार आदिल (19) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो नाबालिग साथी अल्लू और अल्फाज गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार पर दमन-दीव का नंबर है।

📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़

#IndoreNews #RoadAccident #Fortuner #RoadSafety