इंदौर में बढ़ रहा कुपोषण? | हर महीने 100 तक बच्चे NRC पहुंच रहे | Anganwadi News

इंदौर जिले में कुपोषण को लेकर सामने आए आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार जिले में 44,946 बच्चे कम वजन, 25,800 बच्चे बौनेपन और 8,172 बच्चे गंभीर कुपोषण से प्रभावित हैं। हर महीने 80 से 100 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती करना पड़ रहा है। इस बीच आंगनवाड़ी में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 📌 इस वीडियो में जानिए: इंदौर में कुपोषण के ताजा आंकड़े कितने बच्चे प्रभावित हैं? हर महीने कितने बच्चे NRC पहुंच रहे हैं? आंगनवाड़ी के भोजन पर क्यों उठ रहे सवाल? प्रशासन का क्या कहना है? 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Readers Opinion को Subscribe करना न भूलें।