इंदौर के मनोरमगंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में एमजी रोड डाकघर की डाक सहायक उर्मिला सैनी की कथित तौर पर उनके पति अखिलेश सैनी द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बेटी के स्कूल पहुंचा, उसे एटीएम कार्ड, पिन और कुछ रुपये देकर चला गया। बाद में स्कूल से घर पहुंची बेटी ने मां को खून से लथपथ देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आरोपी की तलाश जारी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।
इंदौर में महिला डाक कर्मचारी की हत्या | पति अखिलेश सैनी फरार | Manoramaganj Murder Case
