🚨 इंदौर पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। चंदननगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्काय ट्रेवल्स की स्लीपर बस (MP 44 ZF 5270) की तलाशी ली, जिसमें 210.480 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। 👮 इस कार्रवाई में परमेश्वर वैष्णव और रितेश भंवर को गिरफ्तार किया गया। 🛣️ पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब इंदौर से कम कीमत पर खरीदकर गुजरात के सूरत और अन्य शहरों में महंगे दामों पर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। 💰 जब्त शराब की कीमत लगभग ₹2,10,720 तथा बस की कीमत लगभग ₹50 लाख है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब ₹52.10 लाख आंकी गई है। ⚖️ आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब रिमांड लेकर पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जांच कर रही है।
इंदौर में स्लीपर बस से 210.480 लीटर अवैध शराब जब्त | ₹52 लाख का माल बरामद | 2 आरोपी गिरफ्तार
