इंदौर में हैदराबाद साइबर पुलिस की बड़ी रेड 🚨 | Cyber Fraud के 3 आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद साइबर पुलिस ने इंदौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पलासिया और खजराना क्षेत्र के किराए के मकानों में रह रहे थे और हैदराबाद में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित थे। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के बैंक खातों में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के सबूत मिले हैं। फिलहाल ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए हैदराबाद ले जाया जाएगा।