इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की सप्लाई चेन से जुड़े एक और आरोपी राजकुमार उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम 31 मई 2026 को गिरफ्तार किए गए सरफराज और सलमान से पूछताछ के दौरान सामने आया था।
दोनों आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की गई थी। पूछताछ में राजकुमार से ड्रग्स लेने की जानकारी सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने उसे चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 के तहत कार्रवाई की है। अब उससे पूछताछ के जरिए ड्रग्स की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
बाइट: राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी
Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़
AI tools are used For editing.
