🚨 इंदौर STF ने चरस तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। STF को सूचना मिली थी कि कानपुर निवासी राम लखन नायक चरस लेकर इंदौर आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि राम लखन इंदौर में मयूर सिंह चौहान को चरस की डिलीवरी देने आया था। इसके बाद उसकी निशानदेही पर STF ने मयूर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 494 ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। 🔍 AI tools are used in editing. #IndoreNews#STF#STFIndore#CrimeNews#Charas#DrugSmuggling#PoliceAction#MadhyaPradesh#MPNews#BreakingNews#NewsUpdate 🚨
इंदौर STF की बड़ी कार्रवाई! 5 लाख की चरस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार 🚨 | Indore News📺
