उज्जैन के ढाबे पर खूनी विवाद! Karni Sena पदाधिकारी समेत 2 की हत्या | 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन

🚨 उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में Lucky Dhaba पर हुए विवाद के बाद दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है।

📍 LOCATION: कानीपुरा रोड, उज्जैन

मृतकों में Karni Sena के जिला उपाध्यक्ष राहुल उर्फ विजय प्रताप और उनके साथी जितेंद्र सिंह पवार शामिल हैं।

Police के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी शक्ति सिंह साथ बैठकर खाना खा रहे थे और पुराने विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया।

Police के मुताबिक इसके बाद आरोपी पक्ष के कई लोग वापस आए और धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में राहुल उर्फ विजय प्रताप और जितेंद्र सिंह पवार की मौत हो गई।

इस घटना में पप्पू जाट और श्रवण राव घायल हुए हैं। आरोपी बताए जा रहे शक्ति सिंह के भी घायल होने की जानकारी है और उसे अस्पताल में Police हिरासत में रखा गया है।

Police ने अर्पित और अन्ना सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना के कुछ हिस्से CCTV में कैद हुए हैं, हालांकि Police के अनुसार बीच का कुछ Footage उपलब्ध नहीं है। विवाद के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की जानकारी भी सामने आई है।