चित्रकूट में लगातार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफान पर है। शुक्रवार शाम रामघाट में नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और घाट की सीढ़ियों व निचले हिस्सों तक पानी आने लगा।
मध्य प्रदेश की ओर 25 सितंबर रात 8 बजे आरोग्यधाम के पास मंदाकिनी का जलस्तर 135.02 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो 139.60 मीटर के अधिकतम बाढ़ जलस्तर से 4.58 मीटर नीचे था।
26 दिन के भीतर दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात बने हैं। इससे पहले 29 और 30 अगस्त को भी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा था।
MP और UP प्रशासन अलर्ट है। चित्रकूट में SDRF तैनात की गई है और नदी किनारे एनाउंसमेंट के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़
