ग्राम चोरडिया-नयापुरा में एक बार फिर अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आहता बनाकर शराब बेची जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब दोबारा शराब बिक्री शुरू हो गई। ग्रामीणों ने मामले को लेकर जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से जांच और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि शिकायत के बाद संबंधित विभाग मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।
📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़
इस मामले पर आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।
AI tools are used for editing.
