तेज रफ्तार बस से बाल-बाल बचे सफाईकर्मी

🚨 इंदौर के राजमोहल्ला से सराफा बाजार जाने वाले मार्ग का एक वीडियो सामने आया है। 🚌 स्थानीय लोगों का दावा है कि देर रात एक ट्रैवल्स बस तेज रफ्तार से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क की सफाई कर रहे कर्मचारी बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ⚠️ स्थानीय लोगों का कहना है कि बस तय समय से पीछे चल रही थी, जिसके कारण चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 🚦 घटना के बाद नगर निगम और यातायात विभाग से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है। 💬 क्या शहर में देर रात तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें। 📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़