पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट 🚨 हाईकोर्ट ने 30 सितंबर को पेश करने के दिए निर्देश

⚖️ पन्ना कलेक्टर उषा परमार के खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला पन्ना कलेक्टर कार्यालय की सेवानिवृत्त कर्मचारी जाविन आरा रिजवी के नियमितीकरण से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने अगस्त 2025 में उनके अभ्यावेदन पर 90 दिनों के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया था। बाद में आदेश के अनुपालन को लेकर अवमानना याचिका दायर की गई। हाईकोर्ट के अनुसार, नोटिस के बावजूद कलेक्टर की ओर से अनुपालन रिपोर्ट पेश नहीं की गई और प्रभावी रूप से उपस्थिति भी नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। 👮 पन्ना एसपी को वारंट की तामील कराने और कलेक्टर को 30 सितंबर 2026 को अदालत में पेश कराने के निर्देश दिए गए हैं। 🎬 AI tools are used for editing वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share ↗️ और Channel को Subscribe करें। #Panna#PannaCollector#UshaParmar#MPHighCourt#JabalpurHighCourt#CourtNews#MadhyaPradesh#MPNews#PannaNews#IAS#HighCourt#BreakingNews#LatestNews#ReadersOpinion