शाजापुर में केबल चोरी का खुलासा 🚨 48 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹50 हजार की केबल बरामद

शाजापुर के मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने एनटीपीसी के सोलर ऊर्जा प्लांट से इलेक्ट्रिक कॉपर केबल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को ग्राम धतरावदा स्थित एनटीपीसी सोलर ऊर्जा प्लांट यूनिट-1 से करीब 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल चोरी हुई थी। इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और साइबर सेल की मदद से सुभाष पाल और मोतीसिंह पाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 700 मीटर केबल बरामद की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 🎬 AI tools are used for editing वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share ↗️ और Channel को Subscribe करें। ऐसी स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें। #Shajapur#MadhyaPradesh#MohanBadodiya#ShajapurPolice#NTPC#CableTheft#SolarPlant#CrimeNews#MPNews#PoliceAction#BreakingNews#LatestNews#ReadersOpinion