महू में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत | तैयारियों को लेकर बैठक | Mhow News | National Lok Adalat

⚖️ महू में 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी। लोक अदालत की तैयारियों को लेकर महू न्यायालय परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला न्यायाधीश प्रीति श्रीवास्तव ने विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासन, बैंककर्मी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निराकरण, पक्षकारों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए मामलों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। 📅 नेशनल लोक अदालत — 12 सितंबर 2026 📍 महू न्यायालय परिसर ⚖️ लोक अदालत का उद्देश्य संबंधित मामलों में पक्षकारों की सहमति से विवादों का सरल और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। 👍 वीडियो LIKE करें 📲 SHARE करें 🔔 चैनल SUBSCRIBE करें। #Mhow#NationalLokAdalat#LokAdalat#MhowCourt#MhowNews#IndoreNews#MPNews#LegalNews#CourtNews#justice