⚡🔥 शाजापुर में बिजली मीटर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। रविवार शाम करीब 5:30 बजे टेलीफोन टावर के सामने एक बिल्डिंग में स्थित दुकान के बाहर लगे बिजली मीटर में सप्लाई चालू होते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं। इसके बाद मीटर में आग भड़क गई और कुछ ही देर में वह पूरी तरह जल गया। घटना के दौरान दुकान के सामने खड़ी फोर व्हीलर को स्थानीय लोगों ने तुरंत वहां से हटा दिया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सप्लाई बंद की, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 🎥 AI tools are used for editing 💬 क्या बिजली सप्लाई बहाल करने से पहले मीटर और कनेक्शन की जांच जरूरी है? अपनी राय कमेंट में बताएं। #ShajapurNews#Shajapur#MPNews#MadhyaPradeshNews#ElectricMeter#ElectricityFire#FireIncident#BreakingNews#LocalNews#IndiaNews#NewsUpdate#ReadersOpinion
मीटर में चिंगारी से भड़की आग, बिजली मीटर जलकर खाक | समय रहते टला बड़ा हादसा | Shajapur News
